जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से 'ऑपरेशन गोल्ड' तक: छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल
28 जून को बिलासपुर में सजेगा प्रदेश स्तरीय 'सराफा महासम्मेलन' का भव्य मंच
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी के नेतृत्व में अपने सफल दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवधि में संगठन ने सराफा व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक विस्तार, सुरक्षा, जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की उपलब्धियों पर आधारित विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में सराफा जन-संवाद अभियान, संगठन विस्तार, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, ऑपरेशन गोल्ड, बीआईएस जागरूकता अभियान जैसी प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।
28 जून को न्यायधानी बिलासपुर में तृतीय आमसभा एवं सराफा महासम्मेलन
28 जून 2026 को रामदेव लॉन, मंगला, बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन आयोजित होगा। इसमें प्रदेशभर से लगभग 5,000 सराफा व्यापारी, प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
संगठन विस्तार की ऐतिहासिक यात्रा
प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी ने बताया कि जनवरी 2024 में संगठन की लगभग 60 सक्रिय इकाइयाँ थीं, जो जून 2024 तक बढ़कर 91 से अधिक हो गईं। वर्तमान में 125 से अधिक इकाइयाँ संगठन से जुड़ी हैं। संगठन का लक्ष्य 251 इकाइयों का गठन करना है।
सुरक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
पिछले दो वर्षों में संगठन ने ग्राहक जागरूकता अभियान, बीआईएस हॉलमार्क जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से व्यापारियों और ग्राहकों के बीच विश्वास बढ़ाने का कार्य किया है।
ऑपरेशन गोल्ड: पुलिस-व्यापारी समन्वय की मिसाल
बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित 'ऑपरेशन गोल्ड' पुलिस एवं सराफा व्यापारियों के बीच समन्वय का प्रतीक बनकर सामने आया। इस घटना में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क: ऐतिहासिक उपलब्धि
रायपुर में प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग को नई पहचान प्रदान करेगी।
महासम्मेलन का प्रमुख विषय: धारा 317 का सरलीकरण
महासम्मेलन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317 के सरलीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस धारा के कारण सराफा व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
भविष्य की दिशा
संगठन का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारिक हितों की रक्षा, आधुनिक व्यापारिक सुविधाओं का विकास और स्वर्णकला बोर्ड की स्थापना भी है।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी का संदेश: "हमारे दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं। संगठन ने व्यापारियों को नई पहचान और मजबूती दी है।"
संगठन के तीसरे वर्ष में नई मिसालें स्थापित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
Continue With Google
Comments (0)