नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विशाल धरने के बीच प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा।
धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी ने 36 दिनों तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। आंदोलनकारियों का कहना था कि पेपर लीक के प्रकरण में धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करते हुए उनका इस्तीफा अनिवार्य था।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इस्तीफे की जानकारी साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने निर्णय के पीछे के कारणों को विस्तार से बताया और सरकार तथा जनता से माफी मांगी।
CJP बोली- कॉकरोच की जीत हुई
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का रिएक्शन आया है। पार्टी की तरफ से पोस्ट करके कहा गया कि कॉकरोच की जीत हुई। पार्टी पिछले 36 दिन से प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रधान के इस्तीफे के लिए यहां भूख हड़ताल की।
इस इस्तीफे से सरकार और जनता के बीच विश्वास बहाली की उम्मीद जताई जा रही है। यह देखना बाकी है कि सरकार इस स्थिति को किस प्रकार संभालती है और शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
कल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त हुए थे
शुक्रवार रात NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त किए गए थे। बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की बात भी कही गई।
अधिकारियों के मुताबिक NTA में सुधार के लिए जल्द ही और एक्शन लिए जाएंगे। एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला था।
अधिकारियों के अनुसार, आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और संस्था में तकनीकी सुधार लागू किए जाएंगे ताकि परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा ऐसा टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा सके, जिसमें पेपर लीक की गुंजाइश न हो।
NTA 4 वरिष्ठ जनरल मैनेजर और UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स नियुक्त करेगा।
क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 13 अरेस्ट
3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया।
पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया और संसद में सांसद हंगामा कर रहे हैं।
फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई। अबतक 13 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है।
Continue With Google
Comments (0)