पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। इनमें इंदौर और मुंबई के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं।
-
डॉ. अंबेडकर नगर-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09343) अब 10 दिसंबर तक चलेगी।
- दानापुर-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल (ट्रेन नंबर 09344) के फेरे 11 दिसंबर तक बढ़ाए गए हैं।
- मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09085) अब 28 दिसंबर तक चलेगी।
- इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09086) 29 दिसंबर तक संचालित होगी।
- मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन: सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
- इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें पहले से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही चलेंगी।
यात्री ट्रेनों की वास्तविक स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या RailOne ऐप से प्राप्त कर सकते हैं। इस विस्तार से यात्रियों को उनके यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहूलियत होगी।
Continue With Google
Comments (0)