शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के उद्देश्य से नगर निगम ने 'Walk for a Green Tomorrow' का आयोजन किया है। यह वॉक आज सुबह 11 बजे रीजनल पार्क से शुरू होगी, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल की उपस्थिति में शहर के नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे।
- वॉक का आयोजन सुबह 11 बजे रीजनल पार्क से होगा।
- प्रतिभागियों को 'ग्रीन वॉरियर मेडल' और एक पौधा देकर सम्मानित किया जाएगा।
- 20 से 30 अगस्त तक चला 'आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा ले जाओ' अभियान।
- शहर के 15 RRR केंद्रों पर प्लास्टिक एकत्रित किया गया।
- उपलब्ध प्लास्टिक को अधिकृत एजेंसी के माध्यम से रीसाइक्लिंग हेतु भेजा जाएगा।
महत्वपूर्ण निर्देश: प्लास्टिक का निपटान नजदीकी RRR सेंटर पर करें, खुले में न फेंके।
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक कचरे को खुले में न फेंककर नजदीकी RRR सेंटर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था। ये पहल न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को भी प्रोत्साहित करती है। इस वॉक के जरिए नगर निगम ने एक बार फिर समाज को एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संदेश दिया है।
Continue With Google
Comments (0)