छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का असर अब कम हो गया है, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई।
- बेमेतरा में लगातार दो दिनों से बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है।
- किसान ओम वर्मा के अनुसार, उनकी 25 से 30 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है।
- अगर बारिश जारी रही तो फसल का नुकसान 50 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
- किसानों ने फसल का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
- प्रदेश के उत्तरी हिस्से और मध्यप्रदेश से सटे क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
- दक्षिणी अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार के पास भी कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है।
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
रायपुर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आज यहां बादल छाए रह सकते हैं और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।
Continue With Google
Comments (0)