संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कुमदा बस्ती में चंद्रप्रकाश राजवाड़े के घर दबिश दी। घर की तलाशी लेते वक्त जब उड़नदस्ता दल एक कमरे में पहुंची, वहां का नजारा देखकर सभी भौंचक रह गए। वहाँ भारी मात्रा में शराब की बोतलों के ढक्कन, रैपर, मिलावटी शराब रखी हुई थी। लगभग 2500 नग विभिन्न ब्रांड की मदिराओं के ढक्कन, लगभग 200 नग विभिन्न ब्रांड की मदिराओं के लेबल,अनेक खाली सीसियाँ तथा लगभग 12 लीटर मिलावटी शराब मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा,इंपीरियल ब्लू आदि की शीशियों में भरकर रखे गए थे। आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2),38(क),59(क) के तहत गिरफ्तार कर आज जेल दाखिल किया जा रहा है।
शराब की बोतलों में ‘खेल’ का भंडाफोड़! 2500 नकली ढक्कन, 200 रैपर और 12 लीटर मिलावटी शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल
Continue With Google
Comments (0)