जशपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता, सरगुजा की टीम ने जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत झिक्की गांव में दबिश देकर बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित शराब बरामद की है। कार्रवाई में करीब 2.50 लाख रुपये कीमत की 35 पेटी गोवा व्हिस्की जब्त की गई है। मामले में पुलिस/आबकारी विभाग ने आरोपी सुदर्शन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 6 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिक्की गांव निवासी सुदर्शन गुप्ता के घर पर दूसरे राज्य की बड़ी मात्रा में शराब उतारी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 7 अक्टूबर की सुबह आरोपी के घर दबिश दी।
तलाशी के दौरान घर के पीछे बने बरामदे में तिरपाल से छिपाकर रखी गई शराब की 35 पेटियां बरामद हुईं। इन पेटियों में कुल 1750 नग शराब, जिसकी कुल मात्रा करीब 315 लीटर बताई गई है। जब्त शराब मध्यप्रदेश राज्य निर्मित गोवा व्हिस्की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
आबकारी विभाग के मुताबिक आरोपी सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त पी.एस. अल्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कंडेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 पेटी MP की गोवा शराब जब्त, 2.50 लाख की शराब के साथ झिक्की निवासी सुदर्शन गुप्ता गिरफ्तार, घर के पीछे तिरप
Continue With Google
Comments (0)