बस्तर।- बस्तर जिले के नानगूर स्थित अनन्या कृषि केंद्र में अवैध खाद भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। खाद-बीज लाइसेंसधारी संस्थान में कृषि विभाग की जांच के दौरान 1320 बोरी यूरिया और 338 बोरी पोटाश का अवैध भंडारण पाया गया था। इसके बाद विभाग ने पंचनामा कार्रवाई कर पूरे स्टॉक को सील करते हुए सुपुर्दनामा सौंपा था। लेकिन मामले ने उस वक्त गंभीर मोड़ ले लिया जब बीते 16 जून को प्रशासन और जांच दल दोबारा मौके पर पहुंचा। जांच में पाया गया कि सील किए गए गोदाम का ताला टूटा हुआ था और बड़ी मात्रा में रखा गया खाद की बोरियां गायब हो चुकी थी। किसानों का आरोप है कि सील तोड़कर 1320 बोरी यूरिया बेच दी गई, जबकि 338 बोरी पोटाश का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि जिस स्थान के लिए लाइसेंस जारी था, वहां खाद का भंडारण नहीं किया गया था। इसके बजाय शासन के रीपा केंद्र के गोदाम का उपयोग किया जा रहा था। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि जब खाद जब्त कर सील किया गया था, तब इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 23 जून की रात अनन्या कृषि केंद्र के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भी कार्रवाई शुरू की गई है। इस बीच अनन्या कृषि केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। कांग्रेस ने मामले को किसानों के हितों से जोड़ते हुए कहा है कि अवैध भंडारण और खाद की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो सके। अब इस पूरे प्रकरण ने कृषि विभाग की निगरानी व्यवस्था और जब्त सामग्री की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का दावा है कि मामले में सभी दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पूर्व विधायक रेखचंद ने भी इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सील गोदाम का ताला टूटा, 1320 बोरी यूरिया गायब... अवैध खाद भंडारण मामले में एफआईआर और लाइसेंस निरस्त
Continue With Google
Comments (0)